Jharkhand s Akanksha Scheme Empowers Poor Students with Medical Admissions आकांक्षा-40 में दो छात्रों ने पायी सफलता, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsJharkhand s Akanksha Scheme Empowers Poor Students with Medical Admissions

आकांक्षा-40 में दो छात्रों ने पायी सफलता

झारखंड सरकार की आकांक्षा योजना ने सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। फतेहपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय ताल पोखरिया के अभिषेक कुमार और सुनीता सोरेन ने आकांक्षा परीक्षा में सफलता...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाFri, 13 June 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
आकांक्षा-40 में दो छात्रों ने पायी सफलता

फतेहपुर। झारखंड सरकार आकांक्षा योजना चलाती है। आकांक्षा योजना सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों के लिए आकांक्षा योजना उनके सपनों को पंख देने का काम करता है। दरअसल आकांक्षा योजना में आकांक्षा प्रवेश परीक्षा 2025 में फतेहपुर के दो छात्रों ने प्रवेश पाया है ।दरअसल यह उपलब्धि फतेहपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय ताल पोखरिया की है। जहां दो छात्रों ने पहली बार आकांक्षा की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। ताल पोखरिया के छात्र अभिषेक कुमार और सुनीता सोरेन ने यह उपलब्धि पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

अभिषेक और सुनीता दोनों के माता पिता निर्धन और किसान परिवार से आते हैं। पिछड़े इलाके में स्थापित ताल पोखरिया स्कूल में छात्रों का आकांक्षा योजना में चयन होना बेहद ही गर्व की भी बात है ।दरअसल आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में दोनों छात्रों का चयन मेडिकल में हुआ है। दोनों ही बच्चे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश कांति मंडल के मार्गदर्शन से आज यह मुकाम हासिल किया है ।आपको बता दे कि गरीब और मेधावी छात्रों के लिए समर्पित आकांक्षा योजना की शुरुआत झारखंड सरकार ने वर्ष 2016-17 में की थी। दरअसल इस योजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ इंटर की पढ़ाई निशुल्क कराई जाती है। आकांक्षा योजना गरीब और मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा वरदान और भविष्य का सहारा साबित हो रहा है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय ताल पोखरिया के प्रधान अध्यापक प्रकाश कांति मंडल ने बताया कि उनके छात्र अभिषेक कुमार और सुनीता सोरेन ने आकांक्षा परीक्षा पास की है ।दोनों को सरकार की ओर से इंटर की पढ़ाई निशुल्क कराई जाएगी साथ ही मेडिकल प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी ।उन्होंने दोनों छात्रों की उपलब्धि पर खुशी प्रकट की।इधर उत्क्रमित उच्च विद्यालय ताल पोखरिया में पहली बार आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले दोनों छात्रों को शिक्षकों ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।