Police Arrest Bangladeshi Woman Entering India Illegally in Vasant Kunj वसंत कुंज से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPolice Arrest Bangladeshi Woman Entering India Illegally in Vasant Kunj

वसंत कुंज से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

वसंत कुंज पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला कुलसुम बेगम को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रही थी। महिला बांग्लादेश के नोराहिल जिले की निवासी है और बिना वैध दस्तावेज के लंबे समय से भारत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 June 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
वसंत कुंज से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली, व.सं.। वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने जंगल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला लंबे समय से भारत में बिना वैध दस्तावेज के रह रही थी। पुलिस ने उसे बांग्लादेश भेजने की औपचारिकता शुरू कर दी है। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस 26 दिसंबर 2024 से अब तक 145 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 11 जून को इंस्पेक्टर रतन सिंह को वसंत कुंज इलाके में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला की सूचना मिली। इस पर आरोपी महिला 23 वर्षीय कुलसुम बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला बांग्लादेश के नोराहिल जिले की रहने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।