यूएमएस अंगुठियां में योग का पूर्वाभ्यास
फतेहपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंगुठियां में योगमय झारखंड कार्यक्रम के तहत पूर्वा अभ्यास योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीईईओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि 11 जून को सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार...

फतेहपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंगुठियां में योगमय झारखंड कार्यक्रम के तहत एक पूर्वा अभ्यास योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष, प्रधानाध्यापिका सुषमा प्रियदर्शनी, योग प्रशिक्षक हेमंत कुमार, योग प्रखंड प्रशिक्षण प्रभारी बसंत कुमार, आशीष सामंत, सीआरपी अंगिरानंदन मंडल, पर्णव कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक सुख सागर मंडल, शरत मंडल, शिक्षक मुकेश यादव, जयंत कुमार, देवलाल मुर्मू, मुकेश कुमार यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति आदि शिक्षक आदि उपस्थित थे। बीईईओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि करें योग रहे निरोग। उन्होंने कहा योग में झारखंड के तहत 11 जून को राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में सूर्य नमस्कार होगा।
उन्होंने कहा कि योग के प्रति स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक कर योगमय झारखंड के माध्यम से विशेष कर छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मानसिक बढ़ावा देने के उद्देश्य को सफल बनाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।