Jharkhand school timings revised after extreme heat condition temperature rise know new time table here भीषण गर्मी के बीच झारखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग,अब कितने बजे खुलेंगे?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand school timings revised after extreme heat condition temperature rise know new time table here

भीषण गर्मी के बीच झारखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग,अब कितने बजे खुलेंगे?

झारखंड सरकार ने प्रदेश में गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदलने की घोषणा की है। सरकार से जुड़े अधिकारी ने बताया कि किंडरगार्टन से कक्षा 8 तक के छात्र सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल जाएंगे।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रांची, पीटीआईThu, 24 April 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी के बीच झारखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग,अब कितने बजे खुलेंगे?

झारखंड सरकार ने प्रदेश में गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदलने की घोषणा की है। सरकार से जुड़े अधिकारी ने बताया कि किंडरगार्टन से कक्षा 8 तक के छात्र सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल जाएंगे, जबकि बड़ी कक्षाओं के छात्र दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई करेंगे। नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा।

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,"राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी तरह के सरकारी,गैर-सरकारी सहायता प्राप्त,गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूल, और सभी निजी स्कूलों में केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक अगली सूचना तक चलेंगी।" झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

एक मौसम अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 12 जिलों - सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और उमस भरे मौसम की येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

बुधवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर और चाईबासा में क्रमशः 42.6 और 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी रांची में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आनंद ने कहा कि अगले कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद, 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के साथ, इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।