Attack on Pinku Modi s Vehicle in Domchanch Amid Ongoing Land Dispute डोमचांच में जानलेवा हमला कर वाहन किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsAttack on Pinku Modi s Vehicle in Domchanch Amid Ongoing Land Dispute

डोमचांच में जानलेवा हमला कर वाहन किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह में पिंकू मोदी के वाहन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। हमले में वाहन को गंभीर नुकसान हुआ, लेकिन पिंकू मोदी बच गए। उन्होंने 15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह विवाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 7 June 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
डोमचांच में जानलेवा हमला कर वाहन किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र मसनोडीह में गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने मसनोडीह निवासी पिंकू मोदी के वाहन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वाहन पर जमकर पथराव किया गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पिंकू मोदी इस हमले में बाल-बाल बच गए। पिंकू मोदी ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर बबन मेहता, श्याम कुमार, संजय मेहता, रंजीत कुमार, मनोज मेहता, देवनारायण मेहता सहित 15 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आवेदन में बताया कि कई महीनों से जमीन विवाद चल रहा है। पिंकू मोदी के अनुसार, गुरुवार शाम थाना द्वारा दोनों पक्षों को नोटिस दिए जाने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी बबन मेहता के घर के पास पुरुष और महिलाएं एकत्र होकर उनकी गाड़ी को रोककर हमला करने लगे।

साथ ही उन्होंने नकदी और सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पिंकू मोदी और गांव के कुछ लोगों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।