Car Accident in Kodarma Valley Three Injured as Vehicle Collides with Tree पेड़ से टकराकर कार में लगी भयानक आग,तीन लोग गंभीर घायल, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsCar Accident in Kodarma Valley Three Injured as Vehicle Collides with Tree

पेड़ से टकराकर कार में लगी भयानक आग,तीन लोग गंभीर घायल

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के जामसोती नाला के समीप रांची-पटना रोड पर कार अचानक पेड़ में टकरा गयी। इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाMon, 28 April 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
पेड़ से टकराकर कार में लगी भयानक आग,तीन लोग गंभीर घायल

कोडरमा संवाददाता। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के जामसोती नाला के समीप रांची-पटना रोड पर कार अचानक पेड़ में टकरा गयी। इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की है। कार में आग लगने से पूरी तरह स्वाहा हो गया। इसके बाद घटना में घायल लोगों को हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान निरंजन प्रसाद, उम्र 64 वर्ष, पिता- स्व बंशी प्रसाद,पत्नी शमी सिन्हा, 50 वर्ष, पति- निरंजन प्रसाद और मंजीत कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र कुमार, 24 वर्ष,पिता- मनोज कुमार, ग्राम सभी हरमू रांची के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार होकर बिहार से रांची की तरफ जा रहे थे,तभी कोडरमा घाटी में कार पेड़ में टकरा जाने से अचानक आग लग गई। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकला गया और आनन- फानन सदर हॉस्पिटल लाया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।