जिला कांग्रेस कमेटी की 29 को रांची में संविधान बचाओ अभियान को लेकर बैठक संपन्न
जिला कांग्रेस कमेटी ने कोडरमा में संविधान बचाओ जागरूकता कार्यक्रम की बैठक आयोजित की। रांची में 29 अप्रैल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाग लेने का निर्णय लिया गया। 3 से...

कोडरमा संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरूवार को परिसदन कोडरमा में संविधान बचाओ जागरूकता कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। रांची में 29 अप्रैल को राज्य स्तर पर आयोजित 40 दिनी संविधान बचाओ जागरूकता कार्यक्रम में जिले से बडी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाग लेने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि 3 से 10 मई तक जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली, विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ 11 मई से 17 मई,घर-घर जनसंपर्क अभियान 20 से 30 मई तक आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में केन्द्र की मोदी सरकार की दैनिक विफलताओं,बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। विधानसभा संविधान बचाओ रैली में ईडी,सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा विपक्षी नेताओं को डराने का बढ़ता उपयोग,दलितों, आदिवासियों, ओबीसी,अल्पसंख्यकों,महिलाओं की उपेक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। घर-घर संपर्क अभियान के तहत नागरिकों की चिंताओं विशेष रूप से महंगाई, बेरोजगारी,बुनियादी अधिकारों के हनन संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। इस बातचीत को फोटो और लघु वीडियो के जरिए दर्ज कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा। बैठक को जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, प्रदेश सचिव मनोज साहय पिंकू, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभूषण साव,राजेंद्र जायसवाल, संजय सेठ,प्रदीप सिंह, आशीष पांडेय,दशरथ पासवान, मिसवा उद्दीन,प्रमोद बर्णवाल,राजू सिंह,सरवन सिंह,विजय सिंह, उमेश साव,रामलखन पासवान, अशरफ अली, मो गलीब मंसूरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह के चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्धाजंलि दी गयी। जबकि पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सेवानिवृत पुलिस अवर निरीक्षक राजनीतिक पासवान, संजय कुमार मिश्रा, विवेक कुमार रवि ने कांग्रेस की सदस्य ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने की। मौके पर सेवा दल के जिलाध्यक्ष सदानंद पांडेय, राजेंद्र कुमार, संजय यादव, दिलीप राम, उमाशंकर रविदास,अनिल दास, गणेश पांडेय,भोला दास,चांद आलम,रामेश्वरम यादव, प्रकाश एसएन पांडेय, मन्ना राम, उमेश रविदास आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।