Grand Kalash Yatra Initiates 9-Day Shat Chandi Mahayagya in Koderma भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिनी शतचंडी महायज्ञ शुरू, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsGrand Kalash Yatra Initiates 9-Day Shat Chandi Mahayagya in Koderma

भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिनी शतचंडी महायज्ञ शुरू

कोडरमा प्रखंड के चेचाई में बुधवार से नौ दिनी श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। महंत सुखदेव दास जी महाराज ने उद्घाटन किया और कहा कि धार्मिक अनुष्ठान मन को शांति और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 10 April 2025 02:33 AM
share Share
Follow Us on
भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिनी शतचंडी महायज्ञ शुरू

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । भव्य कलश यात्रा के साथ कोडरमा प्रखंड के चेचाई में बुधवार से नौ दिनी श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। उदघाटन ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि पूजा ,हवन ,यज्ञ आदि अनुष्ठानों के आयोजन से मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है। साथ ही लोगों में धार्मिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से वातावरण शुद्ध और स्वच्छ होता है। बुराइयों का नाश होता है। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से हमारे अंदर नई उर्जा का संचार होता है। कलश यात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर चाराडीह ,लक्खीबागी ,दूधिमाटी होते हुए बड़कीबागी पहुंची और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भर कर पुनः उसी मार्ग से यज्ञस्थल पहुंच कर संपन्न हुआ। मौके पर रमेश सिंह,गोपाल यादव,शिवेंद्र नारायण सिन्हा,संतोष साव ,सुजित नायक ,दिलीप साव,मनोज यादव,सूरज यादव,सुधीर साव,संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।