Indian Army s Sindoor Operation Tiranga Yatra in Jhumeri Tilaiya to Celebrate Victory सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर शहर में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा , Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsIndian Army s Sindoor Operation Tiranga Yatra in Jhumeri Tilaiya to Celebrate Victory

सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर शहर में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना द्वारा किए गए सिंदूर ऑपरेशन में पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त किया गया। इस विजय के उपलक्ष्य में झुमरी तिलैया में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 15 May 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर शहर में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए सिंदूर ऑपरेशन में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त कर पहलगाम में आतंकी हमले का लिये गये बदला व भारत के इस गौरवपूर्ण विजय पर झुमरी तिलैया में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने दी। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में आज झुमरीतिलैया के सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सेना की वीरता को नमन करना व राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रदर्शन करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी व कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव उपस्थित रहेंगी।

श्री जोशी ने जिले के समस्त बुद्धिजीवियों, डॉक्टरों, वकीलों, शिक्षकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों, छात्रों व भाजपा के कार्यकर्ताओं से हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।