Inner Wheel Club Supports Elderly in Jhumi Tiliya with Summer Relief इनरव्हील ने वृद्धाश्रम का किया दौरा,गर्मी से बचाव के लिए बांटी गई खाद्य सामग्री, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsInner Wheel Club Supports Elderly in Jhumi Tiliya with Summer Relief

इनरव्हील ने वृद्धाश्रम का किया दौरा,गर्मी से बचाव के लिए बांटी गई खाद्य सामग्री

झुमरी तिलैया के वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब ने बुजुर्गों के बीच गर्मी से राहत के उपाय साझा किए। क्लब ने सत्तू, खीरा, छाछ और तरबूज जैसी खाद्य सामग्री का वितरण किया। क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि उनका...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 27 April 2025 11:34 PM
share Share
Follow Us on
इनरव्हील ने वृद्धाश्रम का किया दौरा,गर्मी से बचाव के लिए बांटी गई खाद्य सामग्री

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर के वृद्धआश्रम में अपने परिवार से दूर रह रहे बुजुर्ग महिला, पुरुषों के बीच इनरव्हील क्लब ने पहुंचकर कुशलता जाना। क्लब ने प्रचंड गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों के बीच गर्मी से बचने के अनेक उपाय साझा की। ताकि सभी गर्मी से होने वाले नुकसान से बच सकें और स्वस्थ रहे। मौके पर क्लब की सदस्यों ने बुजुर्ग महिला पुरुषों के बीच गर्मी में स्वास्थ्य के लिए अनुकूल सत्तू, खीरा, छाछ व तरबूज आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया। क्लब की अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य असहायों की मदद करना रहा है। शहर के एकमात्र वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की समय-समय पर देखभाल करना हरेक शहरवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है, ऐसे कार्यों को क्लब निभाती रहेगी। मौके पर वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गों सहित क्लब की मुख्य रूप से सेक्रेटरी कंचन भदानी, पूर्व अध्यक्ष कविता दारूका आदि उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।