Koderma Congress Meeting Strengthening Party Against Modi s Authoritarianism कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी संपन्न, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsKoderma Congress Meeting Strengthening Party Against Modi s Authoritarianism

कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी संपन्न

कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक ग्राम वृंदा में हुई। इसमें पिछले कार्यक्रमों की रिपोर्ट पेश की गई। नेताओं ने मोदी सरकार की तानाशाही पर चिंता जताई और संविधान को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 13 May 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी संपन्न

कोडरमा संवाददाता। कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक ग्राम वृंदा स्थित पार्टी नेता प्रकाश रजक के आवास पर सोमवार को हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट सरवन कुमार सिंह ने पेश किया,जिसे सबों ने पास किया। जिला उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक नागेश्वर राम ने कहा कि जिले में पार्टी को मजबूत कर नफरत के बाजार को बंद करना है और मोहब्बत की दुकान खोलना है। तभी हमारा देश आगे बढ़ सकता है। प्रदेश सचिव मनोज सहाय कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाह है। ईडी और सीबीआई के सहारे देश चलाना चाहते हैं। देश बचाने के लिए पार्टी को मजबूत करने गांव की ओर जाने की जरूरत है।

पार्टी नेता प्रकाश रजक ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर का दिया हुआ संविधान केंद्र की मोदी सरकार धीरे-धीरे कमजोर कर रही है। संविधान भारत देश की आत्मा है। संविधान बचाने के लिए केंद्र में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर देश में संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को छेड़छाड़ किया तो सड़कों पर बड़ा आंदोलन होगा। बैठक में पार्टी कोडरमा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन कर पर्यवेक्षक के जरिए प्रदेश को समर्पित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार सिंह ने की। बैठक को कुमार रवि, रामेश्वर यादव, पवन सिंह, सुनील शर्मा,क्युमूद्दीन, असगर अली, मो शमसुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, पारस दास, पवन रजक, रफीक अंसारी, पुष्पा देवी, ललिता देवी, हलीम अंसारी आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन असगर अली ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।