BJP Organizes Developed India Seminar Highlighting 11 Years of Modi Government Achievements भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना 24 जून को , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsBJP Organizes Developed India Seminar Highlighting 11 Years of Modi Government Achievements

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना 24 जून को

मनिका में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार की अध्यक्षता में 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को ग्रामीणों तक पहुंचाना था। 24 जून को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 17 June 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना 24 जून को

मनिका, प्रतिनिधि। मनिका थाना चौक शिव मंदिर के समीप सोमवार को मनिका ग्राम प्रधान रजत प्रसाद के आवास में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी सह जिलामंत्री ईश्वरी सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां को ग्रामीणों तक पहुंचाना और विकसित भारत अभियान को गति देना था। सभा के भाजपा के कार्यकताओं को सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने बताया कि आगमी 24 जून को मनिका प्रखण्ड कार्यालय परिसर सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा, जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, शंकर दुबे, लव कुमार दुबे, ग्राम प्रधान रजत प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, अजय गुप्ता समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर की गई चर्चा लातेहार। शहर के धर्मपुर विवाह मंडप में भाजपा के तत्वावधान में 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों चर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी व भाजपा जिला मंत्री आशा देवी ने बतौर कार्यक्रम प्रभारी भाग लिया.कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि पिछले 11 सालों में देश का जितना विकास हुआ है, उतना पिछले 50-60 सालों में भी नहीं हुआ था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों मे आज देश सुरक्षित है। मौके पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, वरीय भाजपाई मनमोहन चंद्रवंशी, नगर मंडल उपाध्यक्ष सुकन्या देवी आदि उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।