Celebration of Dadi Ratan Mohani s Remembrance Day at Brahma Kumaris Institution दादी रतन मोहनी का स्मृति दिवस मना, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCelebration of Dadi Ratan Mohani s Remembrance Day at Brahma Kumaris Institution

दादी रतन मोहनी का स्मृति दिवस मना

लातेहार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में दादी रतन मोहनी का स्मृति दिवस मनाया गया। सभी ने दादी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने दादी को एक महान विचारक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारFri, 11 April 2025 04:21 AM
share Share
Follow Us on
दादी रतन मोहनी का स्मृति दिवस मना

लातेहार प्रतिनिधि। शहर के बाइपास रोड स्थित सोनभवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में दादी रतन मोहनी का स्मृति दिवस गुरूवार को मनाया गया। मौके पर सभी ने दादी रतन मोहनी की चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर सभी ने कहा कि दादी रतन मोहनी एक महान विचारक और अध्यात्मिक विषय की कुशल वक्ता थी। आगे अन्य वक्ताओं ने कहा कि उन्होने अपने जीवन में सभी को खुश रहना सिखाया था. उनका जीवन पवित्रता, शांति और उच्च उदेश्य का एक उदाहरण है। मौके पर आशीष कुमार, अनिल प्रसाद, सुनीता देवीन,वीन प्रसाद, विनोद प्रसाद, ज्योति देवी, संध्या देवी, कंचन देवी, गुलाब देवी, अवधेश प्रसाद, बनारसी प्रसाद, पुनम देवी व ममता देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।