बैठक कर झामुमो प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार 51 सदस्य बालूमाथ प्रखंड कमेटी का हुआ गठन
बालूमाथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी की बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कमेटी का विस्तार किया। अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया...

बालूमाथ, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को होटल कजरिया में एक बैठक किया गया। जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर जिला से आए पदाधिकारी के देखरेख में प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए 51 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। जिसके अनुमोदन के लिए प्रखंड कमेटी द्वारा जिला कमेटी को नाम सौंप दी गई है। केंद्रीय नेतृत्व के सहमति मिलते ही प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी की नाम का घोषणा कर दी जाएगी।
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव,रिना उरांव,मो सनाउल्लाह,मो मुनाजिर,इदू अंसारी,अब्दुल भाई,रमेश उरांव, रामकेवल उरांव,प्रकाश राम,मो साबिर,धनंजय गंझू,संदीप साव, माइकल कुजूर,सरफराज अंसारी, सुनीता देवी, देवंती देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।