आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना योजना का उद्देश्य : डीसी
लातेहार में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बेंदी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ कई अधिकारियों ने किया। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य...

लातेहार, संवाददाता। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत रविवार को लातेहार प्रखंड के बेंदी पंचायत के ग्राम बेंदी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डीसी उत्कर्ष गुप्ता,आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगरई,अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय -महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है।
इस संबंध में‘धरती आबा अभियान,जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर नामक अभियान शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और जागरूक करना है। इस शिविर में आयें हुए लोगों को सभी विभागों का स्टाल लगाकर कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही है। यह अभियान जिला प्रशासन के द्वारा संचालित किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त समस्त योजनाओं का लाभ समस्त पात्र आदिवासी हितग्राहियो को मिल पाए। अभियान अवधि के दौरान शिविर में विभिन्न गतिविधियां की जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। आदिवासी गांवों में निवासरत वंचित जनजातीय हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित कर लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह जनजातीय क्षेत्रों व समुदायों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करने पर बल देता है। इस अभियान को मूल रूप से पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (पीएम-जुगा) के रूप में जाना जाता है। मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।