Devotees Enjoy Ram Katha at Rudra Mahayagya in Lohardaga भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे - साध्वी मन्दाकिनी, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsDevotees Enjoy Ram Katha at Rudra Mahayagya in Lohardaga

भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे - साध्वी मन्दाकिनी

लोहरदगा के कैरो प्रखण्ड के उतका गांव में रुद्र महायज्ञ के दौरान राम कथा का आयोजन हो रहा है। कथावाचक साध्वी मन्दाकिनी दीदी ने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया और उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 20 May 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे - साध्वी मन्दाकिनी

कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखण्ड के उतका गांव में आयोजित हो रहे रुद्र महायज्ञ में चल रहे राम कथा का भक्त काफी आनन्द ले रहे हैं। सोमवार को कथावाचक साध्वी मन्दाकिनी दीदी ने रामायण का प्रसंग में राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया। कहा कि श्री राम ने अपने अवतार में रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई को चरितार्थ किया। उन्होंने कैकयी के महाराज दशरथ को राम को वनवास जाने को दिया गए वचन को यथावत पालन किया। सत्ता त्याग, भाई प्रेम, सीता वियोग, पुत्र वियोग, परमभक्त हनुमान से प्रेम सहित के कठोर कार्य को मर्यादा में रहते हुए किया।

उन्होंने अत्याचारी रावण को वध कर महान कार्य किया। लंका विजय के बाद बाद भी प्रजा के मन के अनुसार सीता त्याग जैसे कठिन कार्य किया। यानी त्रेता युग में प्रभु श्रीराम अवतार लेकर अपने कुल के सारे मर्यादा को निभाया। दीदीजी के कथा साथ संगीतमयी भजन से लोग झूमते हुए नजर आए। यज्ञ आयोजन में अध्यक्ष विपिन सिंह, प्रकाश सिंह, कुणाल सिंह, भोला प्रसाद, रामप्रसाद यादव, जगदीश यादव, आदित्य यादव ने भूमिका निभा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।