अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में तेज़ी से बढ़ेगा झारखण्ड क्रिकेट: धीरज साहू
लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या दस--19 मई अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में

लोहरदगा, संवाददाता।पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू ने झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि श्री शाहदेव के निर्वाचित होने के बाद झारखण्ड में क्रिकेट का निरंतर विकास होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रांची में अब और भी अधिक टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा सकेगा। साथ ही लोहरदगा में भी क्रिकेट की बेहतर आधारभूत संरचना तैयार होगी। श्री शाहदेव की टीम कुशल, अनुभवी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित है।
इस बात का पूरा भरोसा है कि झारखण्ड में क्रिकेट अब नये मुकाम पर स्थापित हो सकेगा। प्रदेश में क्रिकेट का विकास होगा साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर रांची और झारखण्ड को और भी महत्वपूर्ण पहचान मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।