Celebrating 300th Anniversary of Rani Ahilyabai Women s Empowerment Events Held at Rajendra Prasad Inter College अहिल्याबाई की जयंती पर रन फॉर वूमेन का आयोजन, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCelebrating 300th Anniversary of Rani Ahilyabai Women s Empowerment Events Held at Rajendra Prasad Inter College

अहिल्याबाई की जयंती पर रन फॉर वूमेन का आयोजन

Bareily News - राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज में रानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने रंगोली बनाई और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'रन फॉर वूमेन' का आयोजन हुआ।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 20 May 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई की जयंती पर रन फॉर वूमेन का आयोजन

शासन के निर्देश पर राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज में रानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने सुंदर रंगोली मनाई। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए रन फॉर वूमेन का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार, गन्ना समिति अध्यक्ष तेजपाल फौजी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जूनियर बालिका वर्ग की रन फॉर वूमेन में नाजिया, जूही, रंजना एवं सब जूनियर बालिका वर्ग में सीमा कैफी एवं हिरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में सुनामी, निशा मौर्य, सादिया, अंजलि, दीक्षा एवं मोनिका की टीम प्रथम व शहनाज, गुलनाज, एकता और चंचल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम में विनोद कुमार, अरविन्द उपाध्याय, श्रीकृष्ण यादव, डॉ. स्नेह कुशवाहा, मनोज पाराशरी, राजेश गंगवार प्रेम कुमारी आदि मौजूद रहे। जेपीएस इंटर कॉलेज सिंधौली में भी कार्यक्रम हुए। इनमें कृतज्ञ सिंह एवं इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।