Fatal Accident in Lohardaga Unknown Vehicle Hits Pedestrian अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsFatal Accident in Lohardaga Unknown Vehicle Hits Pedestrian

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में हिरही तालाब के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है, जब वह पैदल चल रहा था। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 18 June 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के हिरही तालाब के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार मंगलवार देर शाम लोहरदगा-कुडू मुख्य पथ पर हिरही तालाब के समीप पैदल चल रहे अज्ञात अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी इसके बाद सदर थाना पुलिस ने शव को जप्त करते हुए सदर अस्पताल पहुंचा है। जहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं सदर थाना पुलिस शव की शिनाख्त और घटना के कारणों की पड़ताल में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।