Grand Ganga Maha Aarti by BJP in Lohardaga on Ganga Dussehra लोहरदगा में गंगा दशहरा का होगा भव्य आयोजन-सचिन कुमार, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsGrand Ganga Maha Aarti by BJP in Lohardaga on Ganga Dussehra

लोहरदगा में गंगा दशहरा का होगा भव्य आयोजन-सचिन कुमार

लोहरदगा में गंगा दशहरा पर भाजपा नगर मंडल द्वारा शिव मंदिर बड़ा तालाब परिसर में पहली बार कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सचिन कुमार साहू ने बताया कि इस आयोजन के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 29 May 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
लोहरदगा में गंगा दशहरा का होगा भव्य आयोजन-सचिन कुमार

लोहरदगा, संवाददाता। गंगा दशहरा पर लोहरदगा शहर के शिव मंदिर बड़ा तालाब परिसर में भाजपा नगर मंडल द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कुंआरी कन्याओं के द्वारा मां गंगा की महाआरती की जाएगी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने बताया कि गंगा दशहरा की तैयारी जोरों पर है। विभिन्न मंदिरों में बालिकाओं को महाआरती की विधिवत तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। आरती की परंपरागत विधि और मंत्रों का सही उच्चारण सिखाया गया, ताकि पांच जून को यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो सके। सचिन कुमार साहू ने कहा कि गंगा दशहरा पर यह महाआरती पहली बार कुंवारी कन्याओं द्वारा होगी, जो एक विशिष्ट धार्मिक परंपरा है।

सभी सनातनियों से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, और गंगा माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। इस आयोजन में भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक कसकर, सत्यम कुमार, हंसमुख रंजन, अंतरा कुमारी, पूजा अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, वैष्णवी कुमारी, प्रियंका कुमारी, राजनंदनी कुमारी, मानसी कुमारी, आरती कुमारी, राखी कुमारी, श्रुति कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने स्नेह और सहयोग का आश्वासन दिया। शिव मंदिर परिसर को इस भव्य आयोजन के लिए दीप, पुष्प और सजावट से सुंदर रूप दिया जाएगा, ताकि भजन-कीर्तन और आरती का वातावरण भक्तिमय और दिव्य बन सके। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक धरोहर को भी सशक्त करने का माध्यम बनेगा। गंगा दशहरा के इस पावन दिन पर गंगा माता की आराधना से जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भाजपा नगर मंडल इस आयोजन के जरिए श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।