पिता के अनुशासन ने दिखाई राह तो खुशहाल हुआ परिवार
लोहरदगा के अवकाश प्राप्त शिक्षक रामकिशोर नारायण महतो ने अपने बच्चों को सामाजिक जीवन में सफल बनाने के लिए अनुशासन और संस्कार का पालन किया। 85 वर्षीय श्री महतो का संयुक्त परिवार आज भी उनके मार्ग में चल...

लोहरदगा, संवाददाता। बात फादर्स डे की चली, तो लोहरदगा जिले के अवकाश प्राप्त शिक्षक रामकिशोर नारायण महतो द्वारा अपने बच्चों को सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठापित करने में कोई कोर कसर नही उठा रखी है। आज भी उन्हें उनके पुत्रों का पूरा साथ और सम्मान प्राप्त हो रहा है। इसके पीछे श्री महतो की अनुशासन और संस्कार ही हैं। जिसके दम में परिवार के बच्चे बेहतर करते हुए समाज मे एक अलग मुकाम बनाया है। शहरी क्षेत्र के हटिया गार्डन निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक रामकिशोर नारायण महतो 85 वर्ष के हो चुके हैं। पर आज भी उनका पूरा परिवार उनके बताए मार्ग में चल रहा है।
आज जब अधिकांश परिवार टूट कर एकल परिवार बन रहे हैं। वहीं श्री महतो का संस्कार ही है कि आज उनका परिवार संयुक्त परिवार की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। श्री महतो और उनकी पत्नी मालती देवी के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिवार के बड़े पुत्र सुनील कुमार बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में वरीय कृषि वैज्ञानिक सह प्रोफेसर हैं। वहीं द्वितीय पुत्र प्रो स्नेह कुमार लोहरदगा के मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कालेज में प्राचार्य का दायित्व निभा रहे हैं। उनके तृतीय पुत्र चंद्रशेखर प्रसाद मेहता सामाजिक कार्यकर्ता सह सफल व्यवसायी हैं। वहीं चतुर्थ पुत्र अमोल कुमार रांची के सेंटिविटा हॉस्पिटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं श्री महतो की दो पुत्रियां क्रमशः रत्ना सिन्हा और उपमा कुमारी सफल गृहणियां हैं। श्री महतो के मार्गनिर्देशन में उनके दो पोते शम्भू श्रेष्ठ कैमिकल इंजीनियर और अर्क राज एचएसबीसी में बिजनेस एनालिस्ट हैं। रामकिशोर नारायण महतो के संस्कार के बदौलत ही आज उनका पूरा परिवार आज एक सूत्र में बंध कर सामाजिक जीवन मे सफलता की बुलंदियों को छुआ है। आज भी पूरा परिवार उनके बताए मार्ग में चलते हुए जिले में एक अलग मुकाम हासिल किया है। फोटो -09-शिक्षक और आदर्श पिता रामकिशोर नारायण महतो अपनी धर्मपत्नी मालती देवी के साथ फोटो-10-आदर्श पिता रामकिशोर नारायण महतो ने संस्कार और परिवार की परिभाषा सिखाई तो संयुक्त परिवार की मिसाल बन गया परिवार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।