आम की खेती से आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें किसान- प्रमुख
कुडू प्रखण्ड मुख्यालय में बुधवार को आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन सीओ मधुश्री मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव और प्रखंड प्रमुख मुनि देवी ने किया। महोत्सव में विभिन्न...

कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू प्रखण्ड मुख्यालय में बुधवार का आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कुडू के सीओ सह बीडीओ मधुश्री मिश्रा, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव, प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, सीडीपीओ सोनिया मंजुल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में मनरेगा, बागवानी मिशन सहित सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से लगाए गए बागवानी के लाभुको ने अपने उत्पाद महोत्सव में आम के विभिन्न किस्मों, लंगड़ा, दूधिया, मालदा, आम्रपाली, चौसा, तोतापरी आदि आमों की प्रदर्शनी लगायी गई । प्रखंड प्रमुख मुनि देवी ने किसानों को आम की खेती को बढ़ावा देकर अपने और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने को प्रेरित किया।
सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने आम के खेती के साथ साथ बैकल्पिक खेती करने की बात किसानों से कही। सीओ मधुश्री मिश्रा ने कहा कि अच्छे किसान , देश के शान है। उन्नत नस्ल के फलों और अन्य उत्पाद के किसान आगे बढ़े। किसानी कार्य के साथ साथ अपने बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान दे। लाभुको ने बागवानी के अपनी सफलता के बारे में जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।