Tragic Death of 22-Year-Old Laborer in Train Accident in Bangalore मजदूरी करने बैंगलोर गए युवक की हुई मौत, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsTragic Death of 22-Year-Old Laborer in Train Accident in Bangalore

मजदूरी करने बैंगलोर गए युवक की हुई मौत

पाकुड़ के मंगलवाड़ा निवासी 22 वर्षीय सोकेन मरांडी की बैंगलोर में मजदूरी करते समय ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सोकेन परिवार का इकलौता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Tue, 13 May 2025 02:48 AM
share Share
Follow Us on
मजदूरी करने बैंगलोर गए युवक की हुई मौत

पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ से मजदूरी करने बैंगलोर गए एक युवक की मौत सोमवार को ट्रेन के चपेट में आने से हो गयी है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी पंचायत के मंगलवाड़ा निवासी सोकेन मरांडी 22 वर्ष के रूप में है। घटर की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सोकेन मरांडी बैंगलोर में मजदूरी का काम करता है। सोमवार को किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। प्रशासन की ओर से उसकी पहचान उनके जेब में रखे आधार कार्ड से उसका पहचान किया गया है।

युवक की पहचान पाकुड़ के होने पर नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दिया। पुलिस मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। युवक की शव को बैंगलोर के ही एक अस्पताल में रखा गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोकेन मरांडी एक लौता घर का कमाने वाला था इससे पहले उसके पिता का मौत होने पर उसके कंधे पर परिवार को बोझ चढ़ गया है। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करने बैंगलोर गए हुए थे। किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। इधर नगर थाना प्रभारी प्रयाग राज ने बताया कि युवक की मौत अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। परिजन को घटना की जानकारी दे दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।