Environmental Conservation Campaign Tree Plantation Led by Dr Kaushal Kishore Jaiswal झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में लगाए गए पौधे, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsEnvironmental Conservation Campaign Tree Plantation Led by Dr Kaushal Kishore Jaiswal

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में लगाए गए पौधे

हरिहरगंज में डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पिपरा के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और चपरवार रिद्धि सिद्धि प्लांट परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने थाईलैंड प्रजाति के वृक्षों के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 14 June 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में लगाए गए पौधे

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और चपरवार रिद्धि सिद्धि प्लांट परिसर में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कौशल किशोर जायसवाल पौधारोपण किया। थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम, चंदन, अमरूद, कटहल, कदम, महोगनी, गोल्ड मोहर आदि का पौधा शिक्षक, विद्यार्थी व प्लांट कर्मियों के साथ लगाते हुए उन्होंने पूर्व में लगाए गए वृक्षों पर रक्षाबंधन भी किया। साथ ही पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी, बढ़ती प्रदूषण, जल संकट, और जलवायु परिवर्तन को रोकना है। सरकार के जितने भी उद्योग है उससे निकलने वाले वाष्प का निदान ढूंढना होगा।

वाहनों के साइलेंसर को भी प्रर्यावरण के अनुकूल बनाना होगा। मौके पर वार्डेन रेणुका पांडेय, सहायक वार्डेन अनिता कुमारी, प्रमोद सिंह, सोनू सिंह, शिक्षिका संध्या कुमारी, सावित्री कुमारी, अनुपमा शर्मा, मोनिका धान, छात्रा शांति कुमारी, निशा कुमारी, माली उत्तम ठाकुर, सत्य सिंह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।