Environmental Week Celebrated at Ramchandra Chandravanshi University in Palamu ग्लोबल वार्मिंग के खतरे पर हुई चर्चा, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsEnvironmental Week Celebrated at Ramchandra Chandravanshi University in Palamu

ग्लोबल वार्मिंग के खतरे पर हुई चर्चा

विश्रामपुर के रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पौधारोपण, जागरूकता अभियान, और ग्लोबल वार्मिंग पर कार्यशाला जैसे कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 10 June 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
ग्लोबल वार्मिंग के खतरे पर हुई चर्चा

विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सोमवार को पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रम संपन्न हो गया। पर्यावरण सप्ताह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक सप्ताह तक पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता अभियान, ग्लोबल वार्मिंग पर कार्यशाला, पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटाई से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी लोगों को पौधारोपण करना होगा। आरसीयू के कुलपति डॉ संजय कुमार झा, रजिस्टार डॉ देवाशीष मंडल व परीक्षा नियंत्रक डॉ नील कुमार सिंह ने पर्यावरण विषय पर प्रकाश डाला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।