जायंट्स ग्रुप ऑफ डालटनगंज का मनाया गया पदस्थापना समारोह
मेदिनीनगर में निर्वाणा होटल में जायंट्स ग्रुप ऑफ डालटनगंज का पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विनोद कपूर ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मोहम्मद मुर्तुजा को अध्यक्ष चुना गया। आरती आनंद,...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के निर्वाणा होटल में जायंट्स ग्रुप ऑफ डालटनगंज का पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सह संस्था के केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद कपूर ने समारोह का उदघाटन किया। अभय कुमार ने गत वर्ष जायंट्स ग्रुप के क्रियाकलाप व सामाजिक क्षेत्रों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। पदस्थापना पदाधिकारी सतीश जौरीहार ने नए वर्ष 2025 के लिए संस्था के चयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद मुर्तुजा को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। मोहम्मद मुर्तुजा पिछले वर्ष भी इस संस्था के अध्यक्ष थे। उनके सेवा व समर्पण का भाव देखकर जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने इस वर्ष भी उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना। आरती आनंद को संस्था के उपाध्यक्ष (आंतरिक), मोहम्मद जावेद (वाह्य), डीए आकांक्षा जायसवाल, डीएफ प्रियंका संगुप्ता को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। मंजीत प्रकाश, अनिल सिंह, दिलीप कुमार, रेणु शर्मा, सुधा गुप्ता, गोल्डेन संगुप्ता को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य के रूप में शपथ दिलाया गया।
मुख्य अतिथि संस्था के केंद्रीय समिति सदस्य विनोद कपूर ने नए सत्र के लिए चयनित पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराया। उन्होंने कहा कि संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय बनाकर सामाजिक कार्यों और जनसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कर्ण ने किया। मौके पर पुलिन बिहारी मित्रा, गौतम सेन गुप्ता, प्रियंका आनंद, रामा अग्रवाल, दिलीप सिंह, तृप्ता आनंद, पंकज लोचन, संतोष राज समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।