बराही धाम से निकाली गई मनोहारी शोभायात्रा
हुसैनाबाद में 551 फीट ऊँची दुर्गा मां और 105 फीट ऊँचा नवग्रह मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकियों के साथ भाग लिया। विधायक संजय कुमार सिंह यादव...

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के सुविख्यात बराही धाम में 551 फिट ऊची विश्व की सबसे बड़ा दुर्गा मां एवं 105 फीट ऊची नवग्रह मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं का जत्था करीब 200 छोटे-बड़े वाहन के साथ बाराही धाम से निकलकर जपला मुख्य शहर का भ्रमण किया। मंदिर निर्माण शिलान्यास की खुशी में श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती, राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह भगवान प्रतिरुपों की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, रणधीर कुमार सिंह आदि ने बताया कि दुर्गा मंदिर व नवग्रह मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
अनुष्ठान के निमित संतों का आगमन शुरू हो गया है। विधायक संजय कुमार सिंह यादव, शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह पलामू ज़िप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टूटू सिंह, शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रंधीर सिंह, स्वामी सुंदरराज जी महाराज, ज्योति नारायण स्वामी, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार, आकाश सिन्हा, प्रमुख राजकुमारी देवी, मुखिया सुदामा यादव, प्रिंस सिंह, अजीत सिंह, रवि सिंह आदि शोभायात्रा में सक्रिय रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।