Illegal Mining Destroys Soheya Hill Threatens Local Lives मोरम की अवैध खुदाई से संकट में सोहेया पहाड़, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsIllegal Mining Destroys Soheya Hill Threatens Local Lives

मोरम की अवैध खुदाई से संकट में सोहेया पहाड़

हैदरनगर में अवैध उत्खनन के कारण सोहेया पहाड़ का अस्तित्व मिटता जा रहा है। ट्रैक्टरों द्वारा मोरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की है कि यह सिर्फ पहाड़ को ही...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 16 April 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
मोरम की अवैध खुदाई से संकट में सोहेया पहाड़

हैदरनगर। अवैध उत्खनन के कारण जपला-छत्तरपुर मुख्य मार्ग पर सोहेया पहाड़ का अस्तित्व मिटता जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर मोरम अवैध उत्खनन कर उत्तर कोयल नहर के मार्ग में डंप किया जा रहा है। बिना लीज के इस पहाड़ को खोखला कर दिया गया है। नहर जीर्णेद्धार कार्य में लगे संवेदक को भी जानकारी नहीं कि उक्त मोरम किसके आदेश से मंगाया जा रहा है। भाजपा कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अजय गुप्ता व बिमलेश सिंह ने कहा कि सोहेया पहाड़ खोखला ही नहीं हो रहा है, बल्कि आसपास के लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।