Indian Army Soldier Rajendra Thakur s Last Rites with State Honors in Medininagar सड़क दुर्घटना में मृत सेना के जवान का राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsIndian Army Soldier Rajendra Thakur s Last Rites with State Honors in Medininagar

सड़क दुर्घटना में मृत सेना के जवान का राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

मेदिनीनगर के बरांव गांव के भारतीय सेना के जवान राजेंद्र ठाकुर का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 34 वर्षीय ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। अंतिम यात्रा में सांसद विष्णु...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 14 May 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में मृत सेना के जवान का राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी सह लद्दाख में पदस्थापित रहे भारतीय सेना के जवान 34 वर्षीय राजेंद्र ठाकुर के पार्थिव शरीर का मंगलवार को अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ तहले नदी तट पर किया गया। मेजर अविलेश भारती के नेतृत्व में रांची से आए सेना के जवान ने मंगलवार के सुबह में पार्थिव शरीर को ताबूत में डालते हुए परेड कर तिरंगा में लपेटा। बाद में फूल माला अर्पित करने के बाद पूरे सम्मान के साथ गाड़ी में रखकर तहले नदी श्मशान घाट पर ले जाया गया। अंतिम सलामी के बाद शरीर से तिरंगा हटाया गया और 21 रायफल से फायरिंग कर सलामी दी गई।

इसके बाद मृतक के वृद्ध पिता चंद्रधन ठाकुर नें मुखाग्नि दी। शवयात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और भारत माता की जय का जयकारा लगाया। बरांव निवासी सेना के जवान राजेंद्र ठाकुर की रविवार की रात में विश्रामपुर थाना क्षेत्र मे सड़क दुर्घटना में हो गई थी। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम विशेष रूप से शामिल हुए और दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला पार्षद रामलव प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद विकास चौरसिया उर्फ संटू चौरसिया, अमलेश चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र चौरसिया, सहायक शिक्षक शिवलाल चौधरी आदि अंतिम संस्कार में विशेष रूप से शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।