पलामू में 15 मई से टूटेंगे केंदू पत्ता, 35 लौटों की हुई बिक्री
मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, डाल्टनगंज ने वर्ष 2025 में केंदू पत्ता संग्रहण के लिए शुद्ध एक मुश्त नीति के आधार पर 35 लौटों

मेदिनीनगर,। वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, डाल्टनगंज ने वर्ष 2025 में केंदू पत्ता संग्रहण के लिए शुद्ध एक मुश्त नीति के आधार पर 35 लौटों की बिक्री कर दी है। मौसम ठीक रहने पर केंदू पत्ता तोड़ने के लिए 15 मई से प्रारंभ कर दिया जाएगा। वन निगम ने वर्ष 2025 में केंदू पत्ता संग्रहण के लिए 94 हजार 50 मनका बोरा पत्ती तोड़ने का लक्ष्य रखा है। एक मानक बोरा में एक हजार बंडल पत्ता होता है वहीं एक बंडल में 50 पत्ती होता है। इसके हिसाब से इस वर्ष चार अरब 70 करोड़ 25 लाख पत्तियों को तोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वन निगम के डाल्टनगंज प्रमंडल के अंतर्गत केंदू पत्ता तोड़ने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार मजदूरों का रोजगार मिलेगा। वन निगम ने पिछले वर्ष 2024 में 93 हजार 600 मानक बोरा केंदू पत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा था। इसके विरुद्ध केवल 77 हजार 931 मानक बोरा ही संग्रहण किया जा सका था। वन निगम के डाल्टनगंज प्रमंडल के अंतर्गत मनातू प्रक्षेत्र के आठ लौट की बिक्री की गई है जहां से 18 हजार 500 मानक बोरा केंदू पत्ता का लक्ष्य रखा गया है। डाल्टनगंज प्रक्षेत्र से छह लौटो से 20 हजार 650 मानक बोरा, कुन्दरी प्रक्षेत्र से 12 लौटो से 26 हजार 900 मानक बोरा, मनिका प्रक्षेत्र के पांच लौटो से 11 हजार 750 मानक बोरा और लातेहार प्रक्षेत्र के चार लौटो से 16 हजार 250 मानक बोरा केंदू पत्ता का लक्ष्य रखा गया है। पती संग्रहण के लिए विभाग ने क्रेताओं को एक लाख 17 हजार 571 जूट के बोरा आवंटित कर दिया गया है। वन निगम के डालटनगंज प्रमंडल के प्रमंडलीय प्रबंधक सोवेंद्र कुमार ने बताया कि 2025 में केंदू पत्ता संग्रहण के लिए विभाग ने 35 लौटो का बिक्री कर दिया है। मौसम ठीक रहने पर 15 मई से पत्ती टूटना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए के क्रेताओं को निर्देशित कर दिया गया है। पलामू और लातेहार जिला के वनों के मुख्य उत्पाद में केंदू पत्ता है। केंदू पत्ता तोड़ने के लिए मौसमी रूप से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने बताया कि केंदू पत्ता संग्रहण और भंडारण का जिम्मेदारी क्रेताओं की होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।