Tributes Paid on Birsa Munda s Sacrifice Day in Medininagar धरती आबा के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTributes Paid on Birsa Munda s Sacrifice Day in Medininagar

धरती आबा के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मेदिनीनगर में भगवान बिरसा मुण्डा का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। पलामूवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और झारखंड के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। भाजपा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 10 June 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
धरती आबा के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा का बलिदान दिवस सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। मेदिनीनगर के स्टेशन रोड स्थिति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पलामूवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी की पलामू यूनिट ने प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और जिलाध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित किया। नेताओं ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। परशुराम ओझा,विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा, अजय तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, ओमप्रकाश पप्पू, श्वेतांक गर्ग, रीना किशोर, नंदलाल प्रसाद, अविनाश सिंहा, श्रवण गुप्ता, मंजू गुप्ता, ऊषा मखड़िया, कोमल कुमार, किशन मखड़िया आदि ने भी फूल अर्पित किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डाल्टनगंज स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का देन है कि आज झारखंड एक खुशहाल राज्य है। केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा, सन्नु सिद्दीकी, संजीव तिवारी, जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष विशाल सिन्हा, संगठन सचिव अनुराग सिंह रमेश सिंह, विवेकानंद सिंह, राकेश सिन्हा आदि ने भी फूल अर्पित किया। संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने स्टेशन रोड में स्थापित धरती आबा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।