Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsUnemployed Struggle Front Commemorates King Medini Ray s Birth Anniversary
मोर्चा ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
मेदिनीनगर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने राजा मेदिनी राय की जयंती पर दुबियाखाड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि राजा मेदिनी राय 1658 से 1674 तक शासन करते थे और...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 11 Feb 2025 05:11 PM

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने राजा मेदिनी राय की जयंती पर दुबियाखाड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसका नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि राजा मेदिनी राय एक लोकप्रिय राजा थे। उनका शासन काल 1658 से 1674 तक रहा है। प्रजा उन्हें काफी सम्मान करती थी। वे प्रजा के सुख दुःख जानने के लिए वेष बदल कर गांवों में घुमते थे। वर्तमान समय में राजा मेदिनीराय की प्रासंगिकता बढ़ गई है। मौके पर जयपाल मोची, रामयाद उरांव, नन्हक सिंह, मनोज सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।