police team attacked in garhwa jharkhand 6 arrested घायल लड़की को बचाने गई पुलिस टीम पर हमला, गढ़वा में 6 लोग हिरासत में लिए गए, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़police team attacked in garhwa jharkhand 6 arrested

घायल लड़की को बचाने गई पुलिस टीम पर हमला, गढ़वा में 6 लोग हिरासत में लिए गए

उड़ीसा से गढ़वा के नगरऊंटारी थानांतर्गत मंगरदह गांव में अपने प्रेमी के घर रह रही युवती के साथ मारपीट हो गई। यहां युवती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर सूचना पर घायल युवती का रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस बल पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 12 June 2025 01:23 PM
share Share
Follow Us on
घायल लड़की को बचाने गई पुलिस टीम पर हमला, गढ़वा में 6 लोग हिरासत में लिए गए

उड़ीसा से गढ़वा के नगरऊंटारी थानांतर्गत मंगरदह गांव में अपने प्रेमी के घर रह रही युवती के साथ मारपीट हो गई। यहां युवती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर सूचना पर घायल युवती का रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस बल पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उससे कुछ पुलिस के जवान भी चोटिल हो गये हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। युवती से मारपीट की सूचना पर एसआई संजय के नेतृत्व में कुछ पुलिस के जवान गये थे। हमले के बाद इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ।

पुलिस पर हमले के कारण को लेकर पुलिस का आधिकारिक बयान समाचार लिखे जाने तक नहीं आया है। पुलिस मारपीट करने के मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाई है। वहीं युवती इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है।

मालूम हो कि करीब डेढ़ साल से प्रेमिका जमुना विभार प्रेमी के घर आकर रह रही है। जमुना उड़ीसा के सोफिटरीम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए कोर्स कर रही थी। उसी कॉलेज में पढ़ने वाले मंगरदह निवासी नेपाली राम का पुत्र दीपू कुमार रवि ने उससे जान पहचान कर दोस्ती कर ली थी। दोनों में प्रेम प्रसंग बढ़ा। दीपू ने शादी करने के वादा कर कई बार शारिरीक संबंध भी बनाया। उससे वह प्रेगनेंट भी हो गयी। उसके बाद दीपू ने बहला फुसला व दवाब बनाकर गर्भपात करा दिया। उसने बताया कि उसी दौरान वह अपने घर आ गया। मोबाइल से बातचीत होते रही। हमेशा वह शादी करने की बात कहते रहा। जनवरी 2024 में दीपू के घर के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली कि वह किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। उसके बाद वह दीपू से मोबाइल से बात किया तो उसने उससे शादी से इंकार कर दिया था। उसके बाद वह 7 मार्च 2024 को उसके घर मंगरदह पहुंच गई। उस दौरान उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया था। उसके कुछ दिन बाद वह फिर लौटी। लौटने के बाद से वह यह कहकर रहने लगी कि जबतक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह यहीं रहेगी। तब से वह प्रेमी के घर ही रहने लगी। उधर प्रेमी दीपू ने इस बीच अन्यत्र शादी कर ली। उससे एक बच्चा भी है।