AJKSS Meeting in Hazaribagh Discusses Coal Workers Issues and Union Strengthening एजेकेएसएस मजदूर हित के लिए सदैव समर्पित है: सिन्हा, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsAJKSS Meeting in Hazaribagh Discusses Coal Workers Issues and Union Strengthening

एजेकेएसएस मजदूर हित के लिए सदैव समर्पित है: सिन्हा

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एजेकेएसएस) की बैठक हजारीबाग में हुई। इसमें सतीश सिन्हा ने मजदूरों के हित में यूनियन की समर्पण की बात की। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में यूनियन की सदस्यता बढ़ रही है, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 12 June 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
एजेकेएसएस मजदूर हित के लिए सदैव समर्पित है: सिन्हा

केदला, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एजेकेएसएस) हजारीबाग क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार को चरही गेस्ट हाउस में हुई। जिसकी अध्यक्षता मदन महतो और संचालन किशुन महतो ने किया। इसमें मुख्य रुप से एजेकेएसएस के केंद्रीय महामंत्री सतीश सिन्हा उपस्थित थे। सतीश सिन्हा ने कहा कि मजदूर हित के लिए एजेकेएसएस सदैव समर्पित है। हमारी यूनियन पर कोल इंडिया मजदूरों का विश्वास पहले से बढ़ा है। कोल इंडिया में यूनियन की सदस्यता तीव्र गति से बढ़ रही है। इससे हमारी यूनियन काफी मजबूत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोयला मजदूरों की समस्याओं का समाधान के प्रति सीसीएल प्रबंधन उदासीन है।

यदि प्रबंधन अपने रवैया में सुधार नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। बैठक में महाप्रबंधक कार्यालय शाखा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेश कुमार और सचिव दीपक कुमार को बनाया गया। वहीं इनके अलावे 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य रुप से राजकुमार साव, अजय राम, राजेश्वर सिंह, अर्जुन गुप्ता, सकलेश्वर यादव, मनोज कुमार महतो, खालिद अनवर, शशि गुप्ता, मो अतर, मनीष पांडेय, उपेंद्र कुमार, ओम प्रकाश कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, नितेश कुमार, आनंद कुमार, ऋषि करमाली, किशजित अहमद, जनार्दन प्रसाद, रामप्रसाद रजवार, संतोष कुमार, रंजीत महतो, आजाद मुर्मू, कैलाश महतो, प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।