Grand Manda Puja Celebration in Ramgarh Devotees Praise Lord Shiva शिव भक्तों ने की भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Manda Puja Celebration in Ramgarh Devotees Praise Lord Shiva

शिव भक्तों ने की भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना

रामगढ़ में श्री श्री शिव मेला मंडा पूजा समिति द्वारा भव्य मंडा पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार को शिव भक्तों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। रात में छऊ नृत्य का कार्यक्रम हुआ। रविवार को भक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 14 June 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
शिव भक्तों ने की भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना

रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्री शिव मेला मंडा पूजा समिति रामगढ़ पारसोतिया की ओर से भव्य तरीके से मंडा पूजा मनाया जा रहा है। शनिवार को पूजा को लेकर शिव भक्तों ने शिव मंदिर में भगवान शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंज उठा। रात में छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छऊ नृत्य के कलाकारों ने भगवान शिव और माता दुर्गा के चरित्र पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदविभोर कर दिया। रविवार को शिव भक्त दहकते अंगारों में चल कर शिव भक्ति की परीक्षा देंगे। साथ ही वनस झूला और फुलखुदी आयोजित किया जाएगा।

मंडा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विक्रम कुशवाहा, सचिव कुणाल कुशवाहा और कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शनिवार को मंडप पूजा, लोटन सेवा और रात में छऊ नृत्य का भव्य आयोजन होगा। जबकि, रविवार को फुलखुदी और बनस झूला का आयोजन होगा। मंडा पूजा के मुख्य पुजारी भिखारी महतो, पोखलाल महतो, रोहित महतो, प्रकाश महतो, निर्मल महतो, अशोक भुइया, गोविन्द मुंडा, परण महतो, अमन कुमार ने पूजा-अर्चना करवाई। समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, सह सचिव दीपू सिंह, रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, उप कोषाध्यक्ष सुजीत कुशवाहा उर्फ पप्पू कुशवाहा, कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश महतो, सहकार्यकारणी अध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन मंत्री राम कुमार, शिबू गंजू, मीडिया प्रभारी टिंकू कुशवाहा, नितिश कुमार दांगी, संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, दयालु महतो, कपूर प्रसाद कुशवाहा, राजू प्रसाद कुशवाहा, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार दांगी, दिनेश कुमार, कैलाश मुंडा, धर्मप्रसाद कुशवाहा, रमेश करमाली, कार्यकारिणी सदस्य अनिल साहू, दीपक राज, रंजित कुमार, बैजनाथ महतो, पंकज कुशवाहा, सनी मुंडा, सुजीत कुमार, कपिल कुमार, अंकित कुमार, पप्पू साव, रतन महतो, दिलीप कुमार, पारस महतो, राहुल रोशन, आशीष कुमार, आलोक कुमार, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, आकाश कुमार, अविनाश कुमार, बंटी कुमार, बिट्टू करमाली, राजू करमाली आयोजन को सफल बनाने में युद्ध स्तर पर जुटे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।