गोला में आर्म्स एक्ट का वारंटी गिरफ्तार, गया जेल
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया। थाना प्रभा
Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 6 June 2025 09:49 PM

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि बरियातु गांव निवासी तबरेज़ अंसारी पिता सिद्दीक़ी अंसारी के खिलाफ पतरातू थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 244/2020 दर्ज है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बीती रात वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।