Safety Quiz Competition Held at Holy Cross School Students Promote Awareness हॉली क्रॉस स्कूल में अंतर हाउस सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsSafety Quiz Competition Held at Holy Cross School Students Promote Awareness

हॉली क्रॉस स्कूल में अंतर हाउस सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

-सुरक्षा क्विज के कड़े मुकाबले में कृष्णा हाउस ने पहला और यमुना हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 17 May 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
हॉली क्रॉस स्कूल में अंतर हाउस सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। होली क्रॉस स्कूल घाटोटांड़ के सेफ क्लब ने शनिवार को असेंबली ग्राउंड में एक अंतर हाउस सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सुरक्षित वातावरण बनाने के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता स्कूल के चार हाउसों यमुना (हरा), कृष्णा (लाल), कावेरी (नीला) और गंगा (पीला) के बीच था। प्रत्येक टीम के लिए तीन राउंड रखे गए थे। पहला राउंड सड़क सुरक्षा के प्रतीकों से जुड़े प्रश्नों पर आधारित था। दूसरा राउंड सामान्य प्रश्नों पर आधारित था। तीसरा राउंड ट्रैफिक में इस्तेमाल होने वाले हैंड साइन प्रतीकों पर केंद्रित था। इस कड़े मुकाबले में कृष्णा हाउस (लाल) ने पहला स्थान हासिल किया।

जिसमें अंशु पांडे, आयुषी कुमारी और मैरा क़मर प्रतिभागी थे। दूसरा स्थान यमुना हाउस (हरा) ने प्राप्त किया, जिसमें प्रवित, आदित्य शर्मा और तनमय स्वराज प्रतिभागी थे। तीसरा स्थान कावेरी हाउस (नीला) ने प्राप्त किया। जिसमें अद्वैत आनंद, रिया कुमारी और देवान्जन चटर्जी प्रतिभागी थे। चौथा स्थान गंगा हाउस (पीला) ने प्राप्त किया। जिसमें अभिषा बोले, शौमाली गांगुली और श्रेयांश श्रेष्ठ प्रतिभागी थे। इस मौके पर मुख्य रुप से स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर सेलीना संगीता बेक ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। इसके बाद एक सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने गंभीरता से भाग लिया। अंत में सिस्टर प्रिंसिपल ने सभी से व्यक्तिगत सुरक्षा और हमारे चारों ओर एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण बनाने के महत्व पर अपने विचार साझा किए। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।