Tata Steel West Bokaro Celebrates World Environment Day with Community Activities वेस्ट बोकारो में विश्व पर्यावरण दिवस महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पहल के साथ मनाया, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTata Steel West Bokaro Celebrates World Environment Day with Community Activities

वेस्ट बोकारो में विश्व पर्यावरण दिवस महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पहल के साथ मनाया

टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने विश्व पर्यावरण दिवस को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभात फेरी और वृक्षारोपण अभियान शामिल थे। कार्यक्रम में 300 से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 5 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
वेस्ट बोकारो में विश्व पर्यावरण दिवस महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पहल के साथ मनाया

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने विश्व पर्यावरण दिवस को एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पहल के तहत मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों, बच्चों और पूरे समुदाय के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्य समारोह गुरुवार को प्रभात फेरी के साथ हुआ। जो मैनेजमेंट ट्रेनी हॉस्टल से शुरू होकर टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर समाप्त हुई। इस रैली में लगभग 300 प्रतिभागी शामिल थे। समापन समारोह टाटा स्टील फाउंडेशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। जहां कर्मचारियों के लिए आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ ड्राइंग प्रतियोगिता (जूनियर और सीनियर ग्रुप) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें ऑनलाइन क्विज़, सस्टेनेबल बेस्ट प्रैक्टिसेस प्रतियोगिता और विभागीय पर्यावरणीय पहलें शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, दर्शकों के लिए एक ओपन क्विज़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जश्न की शुरुआत 2 जून को जनरल मैनेजर ऑफिस में ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई थी। जीएम वेस्ट बोकारो डिवीजन अनुराग दीक्षित ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भूमि पुनर्वास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं जैसे पुंडी जलाशय, सर दोराबजी टाटा पार्क स्थित बटरफ्लाई पार्क और हाल ही में विकसित नैक्सट्रा पार्क का उल्लेख किया। उन्होंने दैनिक जीवन में प्लास्टिक की खपत को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक्स को पूरी तरह खत्म करने का आग्रह किया। वरिष्ठ प्रबंधन, कंपनी अधिकारी, और यूनियन के सदस्य उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। 4 जून को, नए बैचलर आवास के पास ओवरबर्डन डंप क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ सीड बॉल फैलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बच्चे, कर्मचारी और यूनियन सदस्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।