जन-जन का नारा है कांग्रेस को जीताना है: अंबा
नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश मुंडा और उपाध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश यादव के समर्थन में बरकाकाना स्टेशन कॉलोनी, गांधी मैदान,...
नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश मुंडा और उपाध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश यादव के समर्थन में बरकाकाना स्टेशन कॉलोनी, गांधी मैदान, आरपीएफ कॉलोनी, जीआरपी कॉलोनी आदि में सोमवार को जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व बड़कागांव विधायक निर्मला देवी की बेटी अम्बा प्रसाद किया। घर-घर कॉलोनी में घुम-घुम कर जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। कहा कि जन-जन का नारा है, कांग्रेस को जीताना है। सबों से हाथ छाप में बटन दबाकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी को विजयी बनाने का अपील किया। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि कमाल शहजादा, विरेंद्र सिंह, बैजू राय, राजकुमार यादव, राम विनय महतो, शिव कुमार महतो, मो फिरोज, भीखू चिंगारी, प्रदीप गोप, लुचन पांडेय आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।