BJP leader Agnimitra Paul says modi government in West Bengal in 2026 if not state will get muslim cm 2026 में भाजपा सरकार, वरना बंगाल को मिलेगा मुस्लिम मुख्यमंत्री… BJP नेता का बड़ा दावा, West-bengal Hindi News - Hindustan
Hindi Newsपश्चिम बंगाल न्यूज़BJP leader Agnimitra Paul says modi government in West Bengal in 2026 if not state will get muslim cm

2026 में भाजपा सरकार, वरना बंगाल को मिलेगा मुस्लिम मुख्यमंत्री… BJP नेता का बड़ा दावा

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2026 में बंगाल में भाजपा सरकार ही बनेगी। अगर ऐसा नहीं हो पाया तो राज्य को मुस्लिम सीएम मिलेगा।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाताMon, 16 June 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
2026 में भाजपा सरकार, वरना बंगाल को मिलेगा मुस्लिम मुख्यमंत्री… BJP नेता का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार सिर्फ राज्य के 33% मुस्लिम समुदाय के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "यह सरकार सिर्फ मुसलमानों की है।"

अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि 2026 में बंगाल में मोदी सरकार ही आएगी, भगवान न करे यदि ऐसा नहीं हुआ तो बंगाल में एक मुस्लिम मुख्यमंत्री देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, "बंगाल के हिंदू लोगों को यह जितनी जल्दी समझ में आ जाए, उतना ही अच्छा होगा।"

ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप

उन्होंने ममता बनर्जी पर घटनाओं के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदू भाई-बहनों को शरणार्थी बनना पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री को वहां जाने में एक महीना लग गया। वहीं बड़ा बाजार की आग में भी उन्होंने तीन-चार दिन बाद दौरा किया, जबकि खिदिरपुर, जो अल्पसंख्यक बहुल इलाका है, वहां आग लगने के कुछ घंटों के भीतर ही मुख्यमंत्री पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें:हिंदुओं के घर-दुकानें लूटी गई, ममता राज में पुलिस भी असुरक्षित: शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता ने तीखा हमला करते हुए कहा, "ममता बनर्जी जो मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही हैं, वह अब बर्दाश्त के बाहर है। बंगाल के हिंदुओं और राष्ट्रवादी मुसलमानों को अब आंखें खोल लेनी चाहिए।"

इस बयान से पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण का यह बयान एक बड़ी बहस को जन्म दे सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।