सैनिकों के सम्मान में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
- शामिल होंगे भाजपा के सासंद, विधायक समेत कार्यकर्ता झारखंड, रामगढ़, झारखंड, रामगढ़, झारखंड, रामगढ़, झारखंड, रामगढ़, झारखंड, रामगढ़,

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। छावनी परिषद रामगढ़ निवर्तमान उपाध्यक्ष अनमोल सिंह के झंडा चौक स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को भाजपा का प्रेस वार्ता हुआ। इसमें मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना और सभी सुरक्षा बलों के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। यह रामगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरु होकर बिजुलिया, फुटबॉल ग्राउंड, सुभाष चौक होते हुए जैन मन्दिर के समीप सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं संग उन्होंने बैठक की। सभी को जवाबदेही तय करते हुए आमजनों के सहभागिता पर चर्चा की । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले यह कार्यक्रम होगा।
जिसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सांसद , विधायक सहित सामाजिक संगठन , प्रबुद्ध लोगों व अन्य गणमान्य जनों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने रामगढ़ जिला के सभी सम्मानित जनता से भी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल होने की अपील की है। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति, द्वय जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला मंत्री सरदार अनमोल सिंह एवं युवा नेता गौतम महतो उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।