कार की चपेट में आकर बाइक पर सवार सात वर्षीय बच्ची की मौत
रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर तोयर हुप्पू में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर 7 वर्षीय बच्ची सनम कुमारी की मौत हो गई। बाइक पर सवार अमित मुंडा और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस...

गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर तोयर हुप्पू स्थित जेएसईबी सब स्टेशन के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गोला थाना क्षेत्र के महलीडीह गांव निवासी अमित मुंडा 20 वर्ष अपने बड़े भाई इंद्रजीत मुंडा का ससुराल बोकारो जिले के गोपो गांव गया हुआ था। वहां से अपने भाई के दोनों बच्चियों व सास को अपने हिरो स्पलेंडर बाइक पर बैठा कर घर लौट रहा था। इस क्रम में कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
जिससे बाइक चला रहे अमित मुंडा सहित सनम कुमारी 07 वर्ष, मनन कुमारी 5 वर्ष व संजु देवी 45 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सनम कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर रामगढ़ की ओर भाग रहे ओडी कार नंबर जेएच 05 एआर 9999 को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। धटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।