Tragic Passing of Tinku Bediya s Wife Vipat Devi Shocks Bhurkundha Village झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष की पत्नी का निधन, शोक, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTragic Passing of Tinku Bediya s Wife Vipat Devi Shocks Bhurkundha Village

झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष की पत्नी का निधन, शोक

भुरकुंडा के भदानीनगर सांकी गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष टिंकू बेदिया की पत्नी विपत्ती देवी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। विपत्ती देवी का स्वास्थ्य पिछले...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 9 June 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष की पत्नी का निधन, शोक

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर सांकी गांव निवासी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पतरातू प्रखंड उपाध्यक्ष टिंकू बेदिया की पत्नी विपत्ती देवी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, विपत्ती देवी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पार्टी के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, हरिलाल बेदिया, संजय वर्मा, रोहनराम बेदिया, सतनारायण यादव, मुकेश राउत आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।