Tragic Road Accident Claims Life of Recovery Agent s Accompanied Suman Devi in Bhurkunda सड़क दुर्घटना में घायल सुमन देवी का निधन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTragic Road Accident Claims Life of Recovery Agent s Accompanied Suman Devi in Bhurkunda

सड़क दुर्घटना में घायल सुमन देवी का निधन

भुरकुंडा में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुईं सुमन देवी (45 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बैंक के रिकवरी एजेंट के साथ बाइक पर जा रही थीं। घटना के समय उनकी स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, क्योंकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 7 June 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में घायल सुमन देवी का निधन

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर फोरलेन पर महुआटोला के समीप गुरुवार दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल हुईं सुमन देवी (45 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह भुरकुंडा रिवर साइड, दुंदुवा बस्ती की निवासी थीं। सुमन देवी जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिकवरी एजेंट वैभव के साथ बाइक से रामगढ़ जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना में दोनों घायल हुए, जिन्हें पहले रामगढ़ होप अस्पताल और बाद में रांची रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होते ही सुमन देवी की मौत हो गई। पुत्र रिंकू कुमार के अनुसार, घटना से पहले सुबह दो बार मां से बातचीत हुई थी।

पहले उन्होंने बताया कि वह बीटीटीआई निवासी मनोरमा सिन्हा के घर पर हैं। दूसरी बार उन्होंने कहा कि लोन के लिए फॉर्म भरा जा रहा है। शाम को बैंक अधिकारी ऋषिकेश शर्मा ने हादसे की सूचना देते हुए रामगढ़ होप अस्पताल आने का कहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि बैंक का रिकवरी एजेंट लोन वसूली के लिए सुमन देवी को जबरन रामगढ़ ले जा रहा था। इसलिए बैंक की ओर से बताई गई पूरी घटना संदेहास्पद है। इधर हादसे के बाद से बैंक अधिकारी ऋषिकेश शर्मा का फोन बंद आ रहा है। वहीं मनोरमा सिन्हा का कहना है कि सुमन देवी उनके घर आई ही नहीं थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।