सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में कार्यक्रम
रामगढ़ में शुक्रवार को शहीद गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम में मुफ़्त...

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहीदों के सरताज, सिख धर्म के पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी दिवस पर शुक्रवार को रामगढ़ गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे और यहां गुरुद्वारा में माथा टेककर उन्हें शत- शत नमन किया। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने यहां कीर्तन का आनंद लिया और सामूहिक लंगर में बैठकर प्रसाद भी पाया। इस बीच सिख समाज के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं का अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस बीच गुरुद्वारा समिति की ओर से मुफ़्त दंत चिकित्सा शिविर, बुजुर्गों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर, प्याऊ और लंगर का भी आयोजन किया गया।
सांसद ने कहा कि गुरु अर्जन देव ने अत्याचार के विरुद्ध सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपना बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, सेवा और सहनशीलता की मिसाल है। धर्म की रक्षा और सामाजिक सौहार्द्र के लिए दिया गया उनका बलिदान युगों तक समस्त मानव जाति को सच्चाई, साहस और करुणा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। इससे पूर्व सुभाष चौक में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल - माला पहनाकर सांसद का भव्य स्वागत किया। मौके पर विशेषरूप से रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के प्रधान प्रमदीप सिंह कालरा, रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा के सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, मीत प्रधान अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह होरा, मनमोहन सिंह लम्बा, जगजीत सिंह सोनी, हैप्पी छावड़ा, परमजीत सिंह सैनी,करमजीत सिंह जग्गी, इंद्रजीत सिंह कोहली, भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, प्रो संजय सिंह, रामगढ़ कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटन सिंह, महेंद्र प्रजापति, उमेश प्रसाद, प्रो आलोक सिंह, रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, मिथलेश मंडल, सुशांत पांडे, ब्रजेश पाठक, तरुण साव, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।