लीवर रोगी संतोष तुरी को इलाज के लिए मदद का भरोसा
भुरकुंडा के महुआ टोला निवासी संतोष तुरी (31 वर्ष) लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। दिहाड़ी मजदूर संतोष पिछले दो माह से बीमार हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। कांग्रेस के...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर लपंगा पंचायत के महुआ टोला निवासी संतोष तुरी (31 वर्ष) लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पेशे से दिहाड़ी मजदूर संतोष पिछले दो माह से अस्वस्थ हैं और आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इलाज के लिए उन्होंने समाज और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। गुरुवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने संतोष तुरी के घर पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बारिक अंसारी, रामशरण गिरि, मिन्हाज अंसारी, जैमयत्री देवी और परदेशी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने बीमार संतोष तुरी की स्थिति से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को अवगत कराया।
इस पर अंबा प्रसाद ने गंभीरता दिखाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने संतोष के इलाज के लिए अन्य सामाजिक संगठनों और प्रशासन से भी मदद की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।