Ranchi, A 5 year old innocent girl was raped after being lured with mangoes at a wedding reception रांची में दरिंदे की हवस का शिकार बनी 5 साल की मासूम; आम का लालच देकर शादी के रिसेप्शन में किया रेप, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Ranchi, A 5 year old innocent girl was raped after being lured with mangoes at a wedding reception

रांची में दरिंदे की हवस का शिकार बनी 5 साल की मासूम; आम का लालच देकर शादी के रिसेप्शन में किया रेप

झारखंड के रांची से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रांची जिले में एक शादी के रिसेप्शन में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, पीटीआई, रांचीSat, 7 June 2025 11:44 AM
share Share
Follow Us on
रांची में दरिंदे की हवस का शिकार बनी 5 साल की मासूम; आम का लालच देकर शादी के रिसेप्शन में किया रेप

झारखंड के रांची से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रांची जिले में एक शादी के रिसेप्शन में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना शुक्रवार शाम को राज्य की राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर चान्हो के एक गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई। स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई के बाद 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराध को अंजाम देने के समय वह नशे में था। पीड़िता की कल रात मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। चान्हो थाने के प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:झारखंड: जल्द मिलेंगे 1117 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवन, छह अरब रुपय हुए मंजूर
ये भी पढ़ें:किसान भाई घबराएं नहीं, मवेशी की मौत पर पैसों की होगी भरपाई; हेमंत सोरेन
ये भी पढ़ें:इस शहर में हर चौथे दिन गायब हो रहे नाबालिग; 80 फीसदी लड़कियों के भागने की ये वजह

आरोपी युवक ने लड़की को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। गुप्ता ने पीड़िता के परिवार के बयान के हवाले से बताया, "आरोपी ने वहां नाबालिग के साथ बलात्कार किया।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की, जिसे बाद में पुलिस ने बचा लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को आरोपी गांव में एक शादी समारोह में गया था।