रांची में जमकर गरजा बुलडोजर, तोड़ दी गईं कई दुकानें; प्रशासन ने बताया कारण
झारखंड के रांची में गुरुवार को जमकर बुलडोजर कार्रवाई हुई। इस दौरान राजधानी की कई दुकानों को तोड़ दिया गया है। प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की वजह भी बताई है।

रांची के एचईसी आवासीय परिसर में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान रांची में जमकर बुलडोजर गरजा। जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर दो के पेट्रोल पंप के आसपास के इलाके में बनी अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने गई टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। थक-हारकर दुकानदार प्रशासन सामान बर्बाद होने की गुहार लगाते रहे, लेकिन दुकानों पर जेसीबी चलती रही। कुछ देर में कई दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
रांची में बुलडोजर अभियान के दौरान विरोध कर रहे लोगों को सुरक्षा बलों ने समझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस इलाके में लंबे समय से सड़क किनारे दुकानें लगाई जा रही थीं। साइड फाइव में बाइपास रोड के पास भी बने अस्थाई आवासों को तोड़ा गया। भारी विरोध के बावजूद प्रशासन का डंडा अवैध अतिक्रमण पर चलता रहा और कुछ ही देर में कई दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में बाकी अतिक्रमणकारियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन रांची के और भी इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई कर सकता है। प्रशासन का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का डंडा चलता रहेगा।
सड़क पर बिखरे रहे घर-दुकान के सामान
रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हर तरफ अफरातफरी मची रही। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान घर और दुकान के सामान सड़क पर बिखरे पड़े रहे। मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी यहां से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दोबारा निर्माण किया गया था। एचईसी प्रबंधन ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर अपने निर्माण हटाने को कहा है। निर्माण नहीं हटाए जाने पर उसे ध्वस्त करने की बात नोटिस में कही गई है। अब दुकानों को जमींदोज करने के बाद अतिक्रमण को हटा दिया गया है।