BJP Celebrates 11 Years of Development Under Modi in Tuko Village तुको में विकसित भारत अमृत काल कार्यक्रम आयोजित , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Celebrates 11 Years of Development Under Modi in Tuko Village

तुको में विकसित भारत अमृत काल कार्यक्रम आयोजित

भाजपा ने रविवार को तुको गांव में 'विकसित भारत का अमृत काल' कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यक्रम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 16 June 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
तुको में विकसित भारत अमृत काल कार्यक्रम आयोजित

बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुको गांव में रविवार को भाजपा द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडर विधानसभा के कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, भाजपा एसटी मोर्चा के भोगेन सोरेन और युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव रंजन अधिकारी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, संचालन मीडिया प्रभारी मनोज साहू और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री आनंद साहू ने किया।

मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, मंत्री गणेश महथा, आदित्य ताम्रकार, सुखदेव उरांव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमंती देवी, विजय तिर्की, धनेश्वर साहू, राजेश साहू, विष्णुलाल, साहू, जगरनाथ तिर्की, शक्तिराम, गौतम ताम्रकार, सुरेन्द्र लोहरा, अनिल सिंह और बुलबुल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।