पटना के पारस अस्पताल में झारखंड के कर्मचारियों का होगा कैशलेस इलाज
पटना के पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में झारखंड के राज्यकर्मियों का कैशलेस इलाज होगा। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कर्मचारी और पेंशनरों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। गंभीर बीमारियों में 10 लाख...

रांची, संवाददाता। पटना के पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में अब झारखंड के राज्यकर्मियों का कैशलेस इलाज होगा। झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्यभर के कर्मचारी, पेंशनर और वकीलों का मुफ्त में इलाज हो सकेगा। अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में 5 लाख का अतिरिक्त चिकित्सा व्यय वहन किया जाएगा। हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना में झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख तक के कैशलेस इलाज के अलावा जरूरत के हिसाब से इलाज में अन्य खर्च का वहन भी अस्पताल मुफ्त में करेगा।
गंभीर बीमारियों की स्थिति में 10 लाख रुपए तक की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल इनका होगा नि:शुल्क उपाचार झारखंड के सभी सेवाओं के कर्मी, विधानसभा सदस्य, सेवानिवृत्त कर्मी, पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ता एवं उनके आश्रित, राज्य विधानसभा के पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय सेवाओं के इच्छुक सेवारत, सेवानिवृत्त पदाधिकारी, राज्य सरकार के विभिन्न बोर्ड, निगम, संस्थान, संस्था मे कार्यरत, सेवानिवृत्त नियमित कर्मी, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में कार्यरत, सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी और निबंधित अधिवक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।